हमारे बारे में
निगम का परिचय | About the Corporation
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर की स्थापना कम्पनी अधिनियम 1956 की धारा 25 के तहत लाभ न कमाने वाली कम्पनी के रूप में दिनांक 20/05/2004 को की गई। यह छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग का उपक्रम है जिसका प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नामित निदेशक मण्डल के माध्यम से किया जाता है।
छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को ऋण प्रदाय करने हेतु राष्ट्रीय स्तर में राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, नई दिल्ली (NDFDC) से अनुबंध कर चैनलाईजिंग एजेन्सी के रूप में दिनांक 06/09/2004 को अधिकृत किया गया है।
दिव्यांगजनों को स्वरोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनके आर्थिक पुनर्वास की कार्यवाही संचालित करने हेतु न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण राशि स्वीकृत कर प्रदान किया जाता है।
राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, नई दिल्ली (NDFDC) के शर्तों के अधीन ऋण स्वीकृत करते हुए स्थापना वर्ष से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक 2700 से अधिक दिव्यांग हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ शासन
Government of Chhattisgarh
दृष्टि | Vision
एक ऐसे समावेशी एवं बाधा-मुक्त समाज की स्थापना जहाँ छत्तीसगढ़ के प्रत्येक दिव्यांगजन नागरिक को आर्थिक स्वावलम्बन, सामाजिक सम्मान और समान अवसर प्राप्त हो।
To establish an inclusive and barrier-free society where every divyangjan citizen of Chhattisgarh achieves economic independence, social dignity, and equal opportunity.
लक्ष्य | Mission
दिव्यांगजनों को सुलभ वित्तीय सेवाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं व्यापक कल्याण सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना।
To empower divyangjan through accessible financial services, skill development training, and comprehensive welfare support, integrating them into the mainstream of society.
निगम के उद्देश्य | Objectives
दिव्यांगजनों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए ऋण प्रदान करना।
दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा ऋण उपलब्ध कराना।
दिव्यांगजनों के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना।
राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की योजनाओं का राज्य में क्रियान्वयन।
दिव्यांगजनों के लाभ हेतु आर्थिक विकास के क्रियाकलापों एवं स्वरोजगार उद्यमों को बढ़ावा देना।
दिव्यांगजनों को स्वरोजगार उद्यमों के उचित एवं दक्ष प्रबंधन के लिए उनके उद्यमी कौशल को उन्नत करने के लिए ऋण देना।
दिव्यांगजनों को व्यावसायिक पुनर्वास/स्वरोजगार के योग्य बनाने वाली व्यावसायिक/तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण देना।
स्वरोजगार में लगे दिव्यांगजनों को उनके द्वारा तैयार माल के विपणन के लिए सहयोग प्रदान करना।
अध्यक्ष का संदेश | Chairman's Message
"छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने एवं समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे।"
श्री लोकेश कावड़िया
अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम
प्रबंध संचालक का संदेश | MD's Message
"हम ऋण सेवाओं, शिक्षा सहायता एवं उद्यमिता विकास के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने हेतु समर्पित हैं। डिजिटल पारदर्शिता के माध्यम से सभी सेवाएं छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।"
श्री पंकज वर्मा
प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम
निदेशक मंडल | Board of Directors
श्री लोकेश कावड़िया
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम
श्री सुरेश कांकरिया
सदस्यसमाज सेवी, रायपुर
श्री प्रदीप टंडन
सदस्यअध्यक्ष, जिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, रायपुर
श्री प्रमोद जैन
सदस्यसमाज सेवी, भिलाई, दुर्ग
श्रीमती जानकी गुप्ता
सदस्यसमाज सेवी, धमतरी
श्रीमती आरती त्रिवेदी
सदस्यसमाज सेवी, शंकर नगर, रायपुर
श्री हरेन्द्र पटेल
सदस्यसमाज सेवी, शंकर नगर, रायपुर
अधिनियम एवं नियम | Acts & Regulations
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016
Rights of Persons with Disabilities Act, 2016 — 21 प्रकार की दिव्यांगताओं को मान्यता, समान अधिकार एवं समावेश।
NDFDC दिशा-निर्देश
राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के ऋण एवं योजना संबंधी नियम एवं दिशा-निर्देश।
छत्तीसगढ़ निगम अधिनियम
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निगम की स्थापना एवं संचालन हेतु अधिनियम।
RTI अधिनियम, 2005
सूचना का अधिकार — नागरिक निगम से पारदर्शी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रमुख उपलब्धियां | Key Achievements
₹87 Cr+
ऋण वितरण
Loan Disbursement
2,700+
लाभार्थी
Beneficiaries
3,200+
शिक्षा ऋण
Education Loans
8,500+
स्वरोजगार
Self-Employment
संपर्क सूत्र | Contact Information
मुख्यालय पता
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम,
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग,
आर.डी.ए. बिल्डिंग, शास्त्री चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001
टेलीफोन
दूरभाष: 0771-3522520
0771-3522520
सोमवार – शुक्रवार, 10:30 – 17:30
ईमेल
cgnvvn-ofc@cg.gov.in
raipurcgnvvn@gmail.com

